नेपाल में हिंसा हो रही, ये कांग्रेस की भूल है: बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नेपाल में हो रही हिंसा को कांग्रेस की भूल बताया है। उन्होंने कहा, "नेपाल में अराजकता इसलिए हो रही है क्योंकि कांग्रेस ने इसे हमेशा देश से अलग रखा।" बकौल चौधरी, अगर नेपाल आज भारत का हिस्सा होता तो समृद्ध होता। उन्होंने कहा, "देश में असंतोष ठीक है लेकिन अराजकता नहीं होनी चाहिए।"