नेपाल में हुए बस हादसे में बचावकर्मियों ने अब तक बरामद किए 11 शव
नेपाल में शुक्रवार को हुए बस हादसे के बाद बचावकर्मियों ने अब तक 11 शव बरामद किए हैं। बचावकर्मियों को बसों और उनमें सवार लगभग 50 लोगों की तलाश के दौरान नदी के किनारे अलग-अलग स्थानों पर शव मिले हैं। एक अधिकारी के अनुसार, 7 शवों की शिनाख्त कर ली गई है जिनमें 3 भारतीय और 4 नेपाली हैं।