नेपाल में हुए भूस्खलन में फंसे राज्य के 23 लोगों को वापस लाया जा रहा है: एमपी सीएम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि नेपाल में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे राज्य के 23 लोग सुरक्षित हैं और उन्हें वापस लाया जा रहा है। बकौल मुख्यमंत्री, सभी लोगों को बसों से नेपाल से भारत लाया जा रहा है। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 200 से ज़्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।