नेपाल से बिना वीज़ा के भारत में घुसने की कोशिश कर रहे चीनी नागरिक को किया गया गिरफ्तार

महराजगंज (यूपी) के सोनौली में भारत-नेपाल सीमा पर बिना वीज़ा के नेपाल से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे पेंग मिन्हुई नामक एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। सोनौली कोतवाली के एसएचओ अंकित सिंह ने बताया कि पेंग के पास चीनी पासपोर्ट और मुद्रा मिली है लेकिन उसका भारतीय वीज़ा या कोई वैध दस्तावेज़ नहीं मिला है।

Load More