नेपाल से बिहार आई 100KG की 'बाघड़', क्या हैं इसकी खासियतें?
रिपोर्ट्स के अनुसार, नेपाल में आई प्रलयकारी बाढ़ के बाद बिहार में कई मछलियां बहकर आई हैं जिनमें से कुछ का वज़न 90-100 किलोग्राम तक है। बकौल रिपोर्ट्स, इनमें से विशाल मछली का नाम गूंछ/बाघड़/गोइता/डेविल कैटफिश/बागैरियस यार्रेल्ली है और लोग इसे 'नदी का राक्षस' भी कहते हैं। दो मीटर तक लंबी होने वाली इस मछली की मूंछे लटकती हैं।