निपाह वायरस से पश्चिम बंगाल में हुई पहली मौत, महिला नर्स की गई जान
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना ज़िले में निपाह वायरस से 25 वर्षीय महिला नर्स की मौत हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक, हाल ही में नर्स का निपाह टेस्ट नेगेटिव आया था इसके बावजूद उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। गुरुवार को हार्ट अटैक आने के बाद उसकी मौत हो गई।