शेयर बाज़ार में 25 साल का सबसे बड़ा झटका! लगातार 8वें हफ्ते गिरावट की कगार पर निफ्टी
निफ्टी लगातार 8वें हफ्ते गिरावट की ओर बढ़ रहा है जो 2001 के बाद इसकी सबसे लंबी गिरावट होगी। 25 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में निफ्टी 23,140.5 पर बंद हुआ था और 7 हफ्तों में 5.8% गिर चुका है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और कमज़ोर ग्लोबल संकेतों से बाज़ार पर दबाव बना हुआ है।