निफ्टी 4 माह में 15% तक लुढ़का, अब आएगी ज़ोरदार तेज़ी? रिपोर्ट में दिखे रिकवरी के संकेत
निफ्टी-50 में पिछले 4 महीनों से लगातार गिरावट दिखी और इंडेक्स करीब 15% तक टूट गया। ब्रोकरेज फर्म DSP की रिपोर्ट के मुताबिक, निफ्टी-50 में 4 महीने या उससे ज़्यादा की लगातार गिरावट बहुत दुर्लभ रही और अबतक ऐसे सिर्फ 7 ही मौके आए हैं। बकौल रिपोर्ट, गिरावट जितनी लंबी होती है उसके बाद की तेज़ी उतनी मज़बूत होती है।