निफ्टी 50 का 29 साल का टूटा रिकॉर्ड, क्या है पूरा मामला?
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, निफ्टी 50 में लगातार 5 मासिक एफऐंडओ एक्सपायरी साइकल में गिरावट हुई है जो 29 साल में सबसे बड़ी मासिक गिरावट है। इससे पहले निफ्टी में ऐसी गिरावट जुलाई और नवंबर 1996 के बीच हुई थी। गौरतलब है कि फरवरी महीने में निफ्टी 4% और पिछले 5 हफ्तों में 14% से ज़्यादा गिर चुका है।