निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स रहे लाल, हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार
भारतीय शेयर बाज़ार शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 70 अंक टूटकर 78,009 पर जबकि निफ्टी 29 अंक गिरकर 24,366 पर बंद हुआ। निफ्टी के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स आज नुकसान में रहे। वहीं, सेंसेक्स में सूचीबद्ध 23 कंपनियां लाल निशान पर बंद हुईं जिनमें करीब 1.69% की सबसे बड़ी गिरावट के साथ एशियन पेंट्स टॉप लूज़र रही।