निफ्टी ने लगातार 12वें दिन तेज़ी के साथ बंद होकर रचा इतिहास
एनएसई का निफ्टी शुक्रवार को लगातार 12वें कारोबारी सत्र में तेज़ी के साथ बंद हुआ। यह निफ्टी के इतिहास में पहली बार है जब वह लगातार 12वें कारोबारी सत्र में तेज़ी के साथ बंद हुआ है। गौरतलब है कि निफ्टी आज (शुक्रवार को) 83.95 अंक चढ़कर 25,235.90 अंकों के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर बंद हुआ है।