मंथली एक्सपायरी पर सपाट बंद हुआ बाज़ार, स्मॉलकैप-मिडकैप शेयरों में रही तेज़ी
मंथली-एक्सपायरी पर मंगलवार को शेयर बाज़ार सपाट बंद हुआ। सेंसेक्स 8 अंक गिरकर 73,598 और निफ्टी 3 अंक फिसलकर 22,749 पर बंद हुआ।वहीं, BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट-कैप आज करीब ₹3-लाख करोड़ घट गया। हालांकि, निफ्टी स्मॉलकैप में 2.6% और मिडकैप इंडेक्स में 1% की तेज़ी दर्ज की गई जिससे छोटे और मध्यम शेयरों में खरीदारी दिखी।