निफ्टी व सेंसेक्स ने 4 जून के बाद का सबसे बुरा कारोबारी सत्र किया दर्ज

एनएसई के निफ्टी व बीएसई के सेंसेक्स ने बुधवार को 4 जून 2024 के बाद का अपना सबसे बुरा कारोबारी सत्र दर्ज किया। निफ्टी 108.75 अंक गिरकर 24,324.45 पर जबकि सेंसेक्स 426.87 अंक गिरकर 79,924.77 पर बंद हुआ। 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा के बीच सेंसेक्स 4,390 जबकि निफ्टी 1,379 अंक गिरकर बंद हुआ था।

Load More