नेफ्रो केयर के आईपीओ की हुई धमाकेदार लिस्टिंग, 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद लगा अपर सर्किट
नेफ्रो केयर इंडिया के शेयरों की शुक्रवार को एनएसई के एसएमई पर शानदार लिस्टिंग हुई। आईपीओ के लिए इसका दाम ₹90 तय था और शुक्रवार को इसकी ₹171 पर लिस्टिंग हुई यानी निवेशकों को पहले ही दिन 90% का लाभ मिला। लिस्टिंग के बाद इसका शेयर चढ़कर ₹179.55 के अपर सर्किट पर पहुंच गया।