नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर SC सख्त, पूछा- 12-13 साल के बच्चों को कैसे इजाज़त?
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से नाबालिगों के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म तक पहुंच के मुद्दे पर विचार करने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि सरकार कदम नहीं उठाएगी तो उसे दखल देना पड़ सकता है। कोर्ट ने कहा, "ये प्लैटफॉर्म 12-13 साल के बच्चों को अकाउंट बनाने की इजाज़त कैसे दे सकते हैं? यह देश के कानून के खिलाफ है।"