नाबालिग के रेप के आरोपी की मदद के लिए यूपी के स्कूल प्रिंसिपल ने जन्मतिथि में किया फेरबदल
राजस्थान पुलिस ने बेल पाने में संदीप नामक आरोपी की मदद करने के लिए 14-वर्षीय रेप पीड़िता की जन्मतिथि में फेरबदल करने को लेकर देवरिया (यूपी) से 50-वर्षीय स्कूल प्रिंसिपल को पकड़ा है। इस फेरबदल को लेकर पीड़िता का पिता भी गिरफ्तार हुआ है। लड़की के अनुसार, उसकी रिश्तेदार ने उसे हरियाणा निवासी संदीप को ₹2 लाख में बेचा था।