नाबालिग पोतियों के कई बार यौन उत्पीड़न को लेकर केरल में बुज़ुर्ग को मिली दो उम्रकैद की सज़ा
केरल के तिरुवनंतपुरम की एक अदालत ने एक 68-वर्षीय शख्स को दो उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। शख्स पर अपनी नाबालिग पोतियों के साथ एक साल में कई बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप था। कोर्ट ने सज़ा सुनाते हुए कहा, "शख्स ने बच्चियों का बचपन बर्बाद कर दिया…दादा की हरकत से बच्चियां अपनी दादी से भी दूर हो गईं।"