नाबालिग लड़की का हाथ पकड़कर 'आई लव यू' कहने के लिए मुंबई में लड़के को हुई 2 साल की जेल
मुंबई की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने एक 19-वर्षीय लड़के को नाबालिग लड़की का हाथ पकड़कर 'आई लव यू' कहने के लिए 2 साल के कठोर कारावास की सज़ा सुनाई है। नाबालिग लड़की की मां ने सितंबर 2019 में साकीनाका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। लड़के ने अपने बचाव में लड़की से अफेयर होने की बात कही थी।