नाबालिग लड़के का रेप करने वाली मुंबई की टीचर ने उसकी स्कूलिंग के बाद भी नहीं छोड़ा था पीछा
रिपोर्ट्स के अनुसार, 16-वर्षीय छात्र का कथित तौर पर रेप करने वाली मुंबई की 40-वर्षीय महिला टीचर ने लड़के की स्कूलिंग के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "टीचर ने घरेलू कर्मचारियों के ज़रिए छात्र से संपर्क किया और उससे मिलने के लिए कहा...किशोर के परिवार ने तब केस करने का फैसला किया।"