नोबेल प्राइज़ ने शेयर किया रवींद्रनाथ टैगोर की हैंडराइटिंग में 'जन गण मन' का अंग्रेज़ी अनुवाद
नोबेल प्राइज़ ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर गुरुवार को भारत के स्वतंत्रता दिवस पर नोबेल प्राइज़ विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की हैंडराइटिंग में भारतीय राष्ट्रगान 'जन गण मन' का अंग्रेज़ी अनुवाद शेयर किया है। टैगोर को साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 1913 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।