नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर ली शपथ
नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर शपथ ले ली। 84 वर्षीय यूनुस को राष्ट्रपति मोहम्मद शाहबुद्दीन ने राष्ट्रपति निवास 'बंगभवन' में पद की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है।