नंबर प्लेट ढकना धोखाधड़ी नहीं, केवल MV Act का उल्लंघन: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने स्कूटर की नंबर प्लेट ढकने के मामले में दर्ज धोखाधड़ी का केस रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि यह केवल मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है, धोखाधड़ी नहीं। हालांकि याचिकाकर्ता को MV Act के तहत निर्धारित जुर्माना भरना होगा। अदालत ने इसे कानून की प्रक्रिया के दुरुपयोग का मामला बताया है।