नंबर बढ़ा दिए हैं, अब गिफ्ट दो: छात्रा से वायरल ऑडियो में बिहार का असिस्टेंट प्रोफेसर
भागलपुर (बिहार) की तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी के एक असिस्टेंट प्रोफेसर और एक छात्रा की बातचीत का बताया जा रहा ऑडियो सामने आया है जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर अधिक नंबर देने के बदले गिफ्ट मांगता सुनाई दे रहा है। उसने कहा, "दिए थे न 4-5...अब तुमको जो भी गिफ्ट देना है, अपने मन से सोच कर रखना है...तुमको आगे भी...मिलता रहेगा।"