नामांकन दाखिल करते समय मेरी ओर से ही कोई चूक हुई हैः खेल रत्न मामले में मनु भाकर
ओलंपियन मनु भाकर ने खेल रत्न अवॉर्ड के लिए न चुने जाने पर जताए असंतोष पर सफाई देते हुए कहा है, "मुझे लगता है कि अवॉर्ड के लिए नामांकन दाखिल करते समय मेरी ओर से ही कोई चूक हुई होगी जिसे ठीक किया जा रहा है।" मनु ने नॉमिनेट न किए जाने पर कहा था कि वह इसकी हकदार हैं।