नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले रिटायर्ड आर्मी अफसर कर चुके हैं कोर्ट मार्शल का सामना
'हनुमान अंश' में नीम करोली बाबा की एक छोटी भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त सेना अधिकारी हनी बख्शी कोर्ट मार्शल का सामना कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि फिल्म का हिट होना एक चमत्कार है...मैंने इसकी सफलता के लिए भंडारे कराए।" बख्शी के नेतृत्व वाली स्पेशल यूनिट पर नेताओं के फोन की जासूसी करने का आरोप लगा था।