एबीपी न्यूज़ के मुताबिक, बाबा नीम करौली की उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में पुश्तैनी संपत्ति है और अभी इस पुश्तैनी संपत्ति का रखरखाव-प्रबंधन श्री ठाकुर हनुमान जी ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। संपत्ति में लगभग 450 वर्ग फीट में फैला एक पुश्तैनी घर (बाबा का ध्यान कक्ष) है और इसके अलावा फलों के बाग और बगीचे भी हैं।