नाम पता ना होता तो भी बता देता किसका एनकाउंटर हुआ होगा: बहराइच एनकाउंटर पर अखिलेश
बहराइच (यूपी) में राम गोपाल मिश्रा नामक युवक की हत्या के आरोपी सरफराज़ व तालीम को पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "नाम पता ना होता तो भी बता देता...किसका एनकाउंटर हुआ होगा...सरकार 'फूट डालो शासन करो' नीति पर काम कर रही है...जब जांच होगी बहुत से दोषी जेल जाएंगे।"