नामीबिया में लोगों को मांस खिलाने के लिए कौन-कौनसे और कितने जानवरों को मारा जा रहा है?
दक्षिणी अफ्रीकी देश नामीबिया में सदी के सबसे भीषण अकाल के बीच 14 लाख लोगों को मांस खिलाने के लिए कुल 723 जानवरों को मारे जाने की योजना है जिनमें से 150 से अधिक मारे जा चुके हैं। इनमें 300 ज़ेबरा, 100 नीलगाय, 100 इलैंड्स (एक तरह का एंटिलोप), 83 हाथी, 60 भैंस, 50 इंफाला और 30 हिप्पोपोटामस शामिल हैं।