नोमुरा के अपग्रेड के बाद 4% भागा एथर एनर्जी का शेयर, जानिए टारगेट प्राइस
एथर एनर्जी के शेयर में गुरुवार को ब्रोकरेज फर्म नोमुरा के अपग्रेड के बाद 4% का उछाल देखा गया। नोमुरा ने कंपनी पर खरीदारी की रेटिंग देते हुए टारगेट बढ़ाकर ₹1,926 किया जो मौजूदा भाव ₹1,637.80 से करीब 17% की संभावित तेज़ी दिखाता है। ब्रोकरेज के अनुसार, KONARC की लॉन्चिंग कंपनी के लिए तेज़ी के नए ट्रिगर का काम करेगी।