न्यू इयर ईव पर डिलीवरी एजेंट बने ब्लिंकिट के CEO अलबिंदर ढींडसा, खुद सामान पैक करते दिखे
ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा मंगलवार शाम न्यू इयर ईव पर डिलीवरी एजेंट बनकर खुद सामान पैक करते दिखे। उन्होंने गुरुग्राम के एक ब्लिंकिट स्टोर पर ऑर्डर का सामान पैक करते हुए तस्वीरें शेयर कर X पर लिखा, "मुझे सामान पैक करने में 2 मिनट 57 सेकेंड लगे...बहुत स्लो हूं...स्टोर का पैकिंग का औसत समय 1 मिनट 46 सेकेंड है।"