न्यू जर्सी में लगा है दुनिया का सबसे बड़ा बल्ब, 14 फीट लंबा और 8 टन वज़नी है
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, दुनिया का सबसे बड़ा बल्ब न्यू जर्सी (अमेरिका) में थॉमस एडिसन मेमोरियल टावर के ऊपर स्थित है। इसका नाम एडिसन बल्ब है और यह करीब 14 फीट लंबा है व इसका वज़न 8 टन है। थॉमस एडिसन मेमोरियल टावर का निर्माण 1937 में हुआ था। इस टावर की लंबाई करीब 118 फीट है।