न्यू मैक्सिको स्थित अपने घर में पत्नी के साथ मृत पाए गए हॉलीवुड ऐक्टर जीन हैकमैन
ऑस्कर विजेता हॉलीवुड ऐक्टर जीन हैकमैन अपनी पत्नी बेट्सी अराकावा के साथ न्यू मैक्सिको स्थित घर में मृत पाए गए हैं। वहीं, हैकमैन का कुत्ता भी घटनास्थल पर मृत पाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक ऐक्टर और उनकी पत्नी की मौत का कारण पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।