न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 284 पदों पर निकली भर्ती
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में ट्रेड अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ग्रैजुएट अप्रेंटिस के कुल 284 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट npcil.nic.in पर जाकर 21 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन उनके आईटीआई/डिप्लोमा/स्नातक पाठ्यक्रम में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।