न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ ब्रेसवेल को कोकेन का सेवन करने पर 1 माह के लिए किया गया बैन
न्यूज़ीलैंड के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ डग ब्रेसवेल की कोकेन का सेवन करने की जांच की गई जो पॉज़िटिव आई थी और तब उन पर एक माह का प्रतिबंध लगाया गया था। न्यूज़ीलैंड स्पोर्ट इंटीग्रिटी कमीशन ने पहली बार सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी। ब्रेसवेल जनवरी में घरेलू टी20 मैच के बाद पॉज़िटिव पाए गए थे।