न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री से क्यों मिले आमिर खान और विद्या बालन? मुलाकात की फोटो हुई वायरल
न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने हाल में आमिर खान और विद्या बालन से मुलाकात की जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। प्रधानमंत्री लक्सन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "फिल्म इंडस्ट्री हमारी अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देती है जिससे रोज़गार के अवसर बढ़ते हैं...मैं चाहता हूं कि सिलसिला आगे भी जारी रहे...इसलिए बॉलीवुड के दिग्गजों से मुलाकात कर उनके विचार जाने।"