न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
न्यूज़ीलैंड के 38-वर्षीय क्रिकेटर मार्टिन गप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया है। उन्होंने कहा, "बचपन से ही न्यूज़ीलैंड के लिए खेलना मेरा सपना था और मैं अपने देश के लिए 367 मैच खेलने पर भाग्यशाली और गर्व महसूस करता हूं।" गौरतलब है कि गप्टिल ने 2022 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।