न्यूज़ीलैंड के लिए जीत आसान नहीं होगी: टीम के तेज़ गेंदबाज़ ओ'रूर्के
न्यूज़ीलैंड के पेसर विलियम ओ'रूर्के ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के लिए 107 रन का लक्ष्य हासिल करने को लेकर कहा है, "मैं यह नहीं कहूंगा कि यहां से जीतना आसान है। हमारे खिलाफ एक विश्वस्तरीय टीम है।" उन्होंने कहा, "उम्मीद कर रहा हूं कि कल बारिश नहीं होगी और हमें जीत दर्ज करने का मौका मिलेगा।"