न्यूज़ीलैंड की सबसे ऊंची चोटी पर अमेरिका और कनाडा के 3 पर्वतारोही हुए लापता

न्यूज़ीलैंड की सबसे ऊंची पर्वत चोटी 'आओराकी' पर अमेरिका और कनाडा के 3 पर्वतारोही लापता हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार को तीनों पर्वतारोही ने चढ़ाई शुरू की थी और सोमवार तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, खोजबीन करने वालों को पर्वत पर चढ़ाई से जुड़े कुछ सामान मिले हैं।

Load More