न्यूज़ीलैंड ने पूर्व ऑल-राउंडर जैकब ओरम को बनाया गेंदबाज़ी कोच

न्यूज़ीलैंड ने पूर्व ऑल-राउंडर जैकब ओरम को गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया है। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले ओरम 7 अक्टूबर को गेंदबाज़ी कोच का कार्यभार संभालेंगे। वनडे विश्व कप-2023 के बाद से ही न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ी कोच का पद खाली था। ओरम ने न्यूज़ीलैंड की तरफ से 3 वनडे विश्व कप व 4 टी20 विश्व कप खेले हैं।

Load More