न्यूज़ीलैंड ने पूर्व श्रीलंकाई स्पिनर रंगना हेराथ को बनाया स्पिन बॉलिंग कोच
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने श्रीलंका के पूर्व स्पिनर रंगना हेराथ को अपनी पुरुष क्रिकेट टीम के लिए अगले 3-टेस्ट मैचों को लेकर स्पिन बॉलिंग कोच बनाया है। मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ को टीम का हिस्सा बनाने से खिलाड़ियों को उनके अनुभव का फायदा मिलेगा। रंगना ने 93 टेस्ट मैचों में 433 विकेट लिए हैं।