न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, अचार में फॉस्फोरस और फोलेट भरपूर मात्रा में होता है और यह ऐंटीऑक्सीडेंट बीटा-कैरोटीन का अच्छा स्रोत है जो उम्र संबंधित मैक्यूलर डिजेनरेशन और टाइप-2 डाइबीटिज़ के जोखिम को कम करता है। बकौल न्यूट्रिशनिस्ट, अचार पाचन-तंत्र को मज़बूत करता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है, ब्लड शुगर लेवल को कम करता है और वज़न घटाने में मदद करता है।