न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा- थकान-मूड स्विंग्स के लिए पीरियड्स से पहले 7 दिन खाएं खास लड्डू
न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने थकान, मूड स्विंग्स, ब्लोटिंग में आराम के लिए महिलाओं को पीरियड्स से पहले 7 दिन तक खास लड्डू खाने की सलाह दी है। उनकी रेसिपी में 60 ग्राम कद्दू के बीज, 60 ग्राम बिना चीनी वाला कोको पाउडर, 7 ओमानी खजूर, 1 चम्मच मोरिंगा पाउडर, एक चुटकी दालचीनी पाउडर और एक चुटकी सेंधा नमक शामिल है।