न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए रोटी और चावलों को बार-बार गर्म करने के नुकसान
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने एक वीडियो में रोटी और चावलों को बार-बार गर्म करने के नुकसान बताए हैं। उन्होंने कहा, "बार-बार गर्म करने पर रोटी सूखी और पाचन के लिए सख्त हो जाती है जिससे ब्लोटिंग हो सकती है। चावलों को भी बार-बार गर्म नहीं करना चाहिए और उन्हें गलत तरीके से स्टोर करने पर खतरनाक बैक्टीरिया पैदा होते हैं।"