न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया किन दिक्कतों से बचने के लिए खाने चाहिए कौनसे फल
न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन ने बताया है कि आयरन लेवल कम होने पर बेर और डायबिटीज़ होने पर अमरुद खाने व उसके पत्तों की चाय पीनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हार्मोनल इम्बैलेंस (जैसे-PCOS और मेनोपॉज़) होने पर अनार, जॉइंट पेन में अनानास और हाई बीपी में केला खाना चाहिए। स्किन एजिंग के लिए स्ट्रॉबेरी और वज़न बढ़ाने के लिए चीकू खाएं।