न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया क्यों गर्मियों में बढ़ जाती है मीठा खाने की इच्छा?
न्यूट्रिशनिस्ट निधि नहाटा ने बताया है कि गर्मियों में उच्च तापमान के कारण शरीर में पानी की मात्रा तेज़ी से कम हो जाती है और दिमाग कभी-कभी प्यास को भूख समझ लेता है। उन्होंने कहा कि त्वरित समाधान के लिए लोग सीधे मीठा खा लेते हैं। नहाटा के मुताबिक, मीठा खाने से पहले पानी पीकर 10 मिनट इंतज़ार करना चाहिए।