न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया तनाव व सिर दर्द के दौरान करें यह एक्सरसाइज़, जल्द मिलेगा आराम
न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने बताया है, "तनाव/सिर दर्द/खराब नींद से जल्द आराम पाने के लिए इंडेक्स फिंगर को कान के हाईएस्ट पॉइंट पर रखकर सिर पर ले जाएं...और जहां ये उंगलियां आपस में मिलें वहां हथेली से दबाते हुए धीरे-धीरे घुमाएं।" उन्होंने बताया, "रोज़ाना ऐसा करने से शांति मिलेगी, एंग्जायटी से आराम मिलेगा, दिमाग शांत होगा और नींद अच्छी आएगी।"