न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया शरीर में आयरन की कमी होने पर क्या खाना है सही
न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने आयरन की कमी होने पर सही आहार लेने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मूंग से ज़्यादा मसूर की दाल, सफेद चावल से ज़्यादा समक के चावल, पालक से ज़्यादा लाल चौलाई और बादाम-चिया सीड्स की जगह काजू-हलीम सीड्स खाएं। आयरन की कमी होने पर थकान/बाल झड़ना/सांस फूलना/चक्कर आना और फोकस में कठिनाई होती है।