न्यूड फोटो को लेकर ब्लैकमेलिंग या पॉर्न साइट पर वीडियो डाले जाने पर कैसे मदद कर सकता है कानून?
सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट विकास नागवान के अनुसार, अगर किसी को न्यूड फोटो को लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा है तो सबसे पहले वकील के साथ जाकर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाएं। उन्होंने बताया, "अगर यह वीडियो कहीं पॉर्न साइट पर डाल दिया गया हो तो हाईकोर्ट में पेटीशन दाखिल कर इन लिंक्स को बैन किया जा सकता है।"