न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए नामों को शीघ्रता के साथ मंज़ूरी दे केंद्र: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार से न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए नामों को शीघ्रता से मंज़ूरी देने के लिए कहा है। कोर्ट के मुताबिक, इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 160 है लेकिन वर्तमान में केवल 79 न्यायाधीश ही कार्यरत हैं। बकौल कोर्ट, बॉम्बे हाईकोर्ट, कलकत्ता हाईकोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कई पद खाली हैं।