न्यूयॉर्क, दक्षिण कोरिया और ताइवान के शेयरों पर भारत में कैसे लगता है टैक्स?
टैक्स एक्सपर्ट चांदनी आनंदन के अनुसार, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और ताइवान जैसे विदेशी एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध शेयर भारत में अनलिस्टेड सिक्योरिटीज़ माने जाते हैं। ऐसे शेयर 24 महीने बाद बेचने पर LTCG पर 12.5% (बिना इंडेक्सेशन) टैक्स लगता है जबकि 24 महीने से पहले बेचने पर STCG पर निवेशक के आयकर स्लैब के अनुसार टैक्स देना होता है।